धर्मशाला के लांयस क्लब में न्यूरोपैथी व नैचुरोपैथी स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच करते हुए
धर्मशाला। लायंस क्लब धर्मशाला ने सोमवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इसका शुभारंभ क्लब अध्यक्ष मोहिंद्र सिंह धीमान ने किया। शिविर उन लोगों के लिए आयोजित किया, जो प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से रोगों का उपचार चाहते हैं। उन्होंने बताया कि न्यूरोपैथी और नैचुरोपैथी से संबंधित विभिन्न बीमारियों का उपचार किया जाएगा। शिविर 26 मार्च तक जारी रहेगा। पंजीकरण शुल्क 100 रुपये होगा। अधिक से अधिक लोग शिविर का लाभ उठाएं। संवाद