फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने हमलाकर बकरी को मार डाला

Wed, 03 Feb 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा सूरियां की पंचायत कटोरा के गांव वन तुंगली में तेंदुए ने एक बकरी को मार डाला और 2 बकरियों को झपट मार कर घायल कर दिया। महिला एंपल बाला पत्नी मिलाप चंद ने बताया कि वह बकरियां चराने के लिए दो अन्य महिलाओं के साथ गई थी। 25 बकरियों के झुंड पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। महिलाओं ने भाग कर जान बचाई। तेंदुआ उसकी एक बकरी को मार कर ले गया और दो बकरियों को घायल कर दिया। कटोरा पंचायत प्रधान कुलदीप ने प्रशासन से मांग की है कि गरीब महिला को आर्थिक मदद दी जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें