फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ढाई अक्षर पत्र लेखन प्रतियोगिता में प्रवक्ता कमल कांत प्रथम

Sun, 25 May 2025 06:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मलाहड़ी के प्रवक्ता कमल कांत ने ढाई अक्षर पत्र लेखन प्रतियोगिता में डाक विभाग धर्मशाला सर्कल में 2024-2025 का प्रथम स्थान हासिल किया। इस वर्ष यह प्रतियोगिता लेखन का आनंद डिजिटल युग के पत्रों का महत्व विषय पर आयोजित करवाई गई थी। इसमें 18 वर्ष से ऊपर अंतर्देशीय पत्र वर्ग प्रतियोगिता में प्रवक्ता कमल कांत ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का परिणाम घोषित होने पर धर्मशाला सर्कल के अधीक्षक ने प्रवक्ता कमल कांत को प्रमाण-पत्र एवं नकद पुरस्कार राशि 25,000 रुपये का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मलाहड़ी के प्रधानाचार्य सतीश कंदोरिया, स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों ने प्रवक्ता कमल कांत को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें