फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर प्रस्तुत किया व्याख्यान

Fri, 01 Aug 2025 07:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का तालाब(कांगड़ा)। वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में वीरवार को हिंदी साहित्य के महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर हिंदी विभाग एवं लिटरेरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में प्रेमचंद की रचनाधर्मिता विषय पर विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ता के रूप में हिंदी विभाग की सहायक आचार्य डॉ. नेहा मिश्रा ने प्रेमचंद के व्यक्तित्व और उनकी रचनाधर्मिता विषय पर सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों कंगना, संजना, रिया अदिति, शीतल (अंग्रेजी विभाग), जान्हवी, अंकिता राणा, रेणुका, शुभम शर्मा, सोनल,स्नेहा (बीकॉम), हिमांशुचाक्षी, गुरुदेव एवं बाला शर्मा द्वारा प्रेमचंद की कहानियों का भावपूर्ण वाचन एवं विश्लेषण प्रस्तुत किया। साथ ही, प्रेमचंद के जीवन, व्यक्तित्व एवं हिंदी साहित्य में उनके योगदान पर अपने विचार सांझा किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सचिन कुमार ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें