शोक संतप्त परिवार से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर
- फोटो : संवाद
पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोमवार को धर्मशाला विधानसभा चुनाव क्षेत्र से तीन बार चुनाव लड़ने वाले राकेश चौधरी के दिवंगत पर उनके निवास स्थान पर जाकर शोक संतप्त परिजनों को ढाढ़स बंधाया। बीते दिनों जहरीला पदार्थ निगलने से राकेश चौधरी की मौत हो गई थी। चाैधरी ने 2022 का विधानसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ा था। दो बार बताैर निर्दलीय भी चुनाव लड़ा।