गगल पंचायत में महिला मंडल भवन का शिलान्यास करते हुए विधायक पवन काजल। संवाद
गगल (कागड़ा)। विधायक पवन काजल ने गगल के पंचायतघर में महिला मंडल भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कहां गईं उनकी गारंटियां. जिनसे उन्होंने झूठ बोलकर सत्ता हथियाई थी। भाजपा सरकार आने पर इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करवाएंगे। इस अवसर पर गगल पंचायत प्रधान रेनू पठानिया, उप प्रधान भुवनेश चड्ढा, गगल व्यापार मंडल के प्रधान देवेंद्र कोहली एवं भाजपा कांगड़ा के उपाध्यक्ष रजनीश मोना, वार्ड सदस्य राजेश कुमार, नमन शर्मा, सुनीता, शशिभूषण, सुमना आदि मौजूद रहे