थुरल (कांगड़ा)। महाराजा संसार चंद मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय थुरल में सोमवार को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। प्राचार्य प्रो. राका शर्मा ने गणित के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे तार्किक सोच और समस्या समाधान का आधार बताया। गणित विभाग के सहायक आचार्य प्रो. विशाल वालिया ने श्रीनिवास रामानुजन के जीवन व योगदान पर व्याख्यान दिया। क्विज प्रतियोगिता में लवीश वालिया-वंशिका प्रथम, पलक-अंशिका द्वितीय और आदित्य-शिवम मेहरा तृतीय स्थान पर रहे। पोस्टर मेकिंग में अंशिका, पलक व शब्बू तथा भाषण में ऋषभ, दिवांश और स्नेहा ने क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर कॉलेज छात्र केंद्रीय संघ से प्रधान दिवांश, अनमोल सूद, कृष, अंशिका, शिल्पा, ऋषभ, शिवांगी, कृष राणा, अंशुल, वरुण, इशिता और ईशा आदि मौजूद रहे। संवाद