फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: हवलदार विकास भंडारी को दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
हवलदार विकाश भंडारी को राजकीय सम्मान के साथ विदाई देते सेना और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी। स्रोत
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत सकड़ी के गांव दयोड़ा निवासी भारतीय सेना की स्पेशल फोर्स में तैनात हवलदार विकास भंडारी (41) का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह उनके पैतृक गांव पहुंचा। इसके बाद महाकाल में उनका पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। गौरतलब है कि हवलदार विकास भंडारी जम्मू के कुपवाड़ा सेक्टर में तैनात थे। यहां ड्यूटी के दौरान स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनका निधन हो गया था। उनकी अंतिम यात्रा के दौरान एसडीएम संकल्प गौतम, पुलिस उप अधीक्षक अनिल शर्मा एवं तहसीलदार बैजनाथ रमन ठाकुर उपस्थित रहे। अंतिम संस्कार के दौरान सेना के जवानों ने शस्त्र झुकाकर सलामी दी। एसडीएम संकल्प गौतम ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं प्रकट कीं और हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, भारतीय सेना के सैनिकों और युवाओं ने भी उपस्थित होकर वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें