फतेहपुर (कांगड़ा)। राजपूत सर्वहित कल्याण सभा फतेहपुर के प्रतिनिधिमंडल ने फतेहपुर के विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को सभा के भवन निर्माण के लिए भूमि संबंधी दस्तावेज सौंपे। सभा सदस्यों ने विधायक से कहा कि प्रस्तावित सभा भवन का निर्माण समाज के कल्याण, सामाजिक एकता को मजबूत करने और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जाना है। इस पर विधायक भवानी सिंह पठानिया ने आश्वासन दिया कि संबंधित प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कराकर सभा भवन निर्माण के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा। इस अवसर पर सभा के प्रधान नरेंद्र मनकोटिया, उपप्रधान सुरजीत सिंह जसरोटया, कोषाध्यक्ष जोगिंद्र सिंह गुलेरिया, सुजान सिंह, रणवीर सिंह सलारिया, पीतांबर सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद