फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: यूपी की लक्ष्मी ने हासिल किए 649 अंक

Fri, 16 May 2025 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
दसवीं कक्षा के वार्षिक परिणाम में स्कूल में  प्रथम स्थान पर रही राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नग
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के दसवीं कक्षा वार्षिक परीक्षा परिणाम में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नगरोटा सूरियां कर लक्ष्मी ने 700 में 649 अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है। लक्ष्मी उत्तर प्रदेश की मूल निवासी है और उसके पिता नगरोटा सूरियां में रेहड़ी लगाकर परिवार पाल रहे हैं। लक्ष्मी ने अपनी मेहनत के दम पर स्कूल में सबसे अधिक अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया है। लक्ष्मी की इस उपलब्धि के लिए स्कूल के प्रिंसिपल हरभजन सिंह सोहल और एसएमसी प्रधान सतीश मेहरा सहित स्कूल स्टाफ ने परिवार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि स्कूल के शिक्षकों के मार्गदर्शन के चलते लक्ष्मी ने 649 अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें