फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: वेंडर मशीन में फंसने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। वेंडर मशीन में फंसने से एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर बाई अटारियां में एक उद्योग में काम करता था। मजदूर को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना डमटाल को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सुरिंद्र कुमार पुत्र भिखारी लाल गांव कंदरोड़ी तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा पूजा कन्वेयर में काम करता था। इस दौरान वहां वेंडर मशीन में काम करते समय उसका हाथ और शरीर के अंग मशीन में फंस गए हैं। सुरिंद्र कुमार बाई अटरिया के पास लगे उद्योग में पिछले 12 वर्षा से उद्योग में मजदूरी का काम कर रहा था। इसकी सूचना मिलते ही थाना डमटाल के एएसआई सुमित कुमार पुलिस टीम सहित अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर में भेज दिया है। पुलिस ने थाना डमटाल में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला दर्ज होने की पुष्टि पुलिस जिला नूरपुर के पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें