फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: डाढ में दो मंजिला भवन से गिरने से मजदूर की मौत

Sat, 24 Aug 2024 04:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चामुंडा (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर के डाढ में छत का काम करते समय दो मंजिला मकान पर चढ़े एक मजदूर की गिरने से मौत हो गई। वीरवार को डाढ निवासी अशोक कुमार पुत्र दिवंगत किशोरी लाल इसी गांव के एक घर पर टीन छत बनाने का काम कर रहा था कि अचानक नियंत्रण खो देने के कारण दो मंजिला भवन से नीचे गिर गया। अशोक कुमार के नीचे गिरने पर उसके साथ काम कर रहे अन्य लोग और घर के मालिक रंजीत कुमार ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन वहां पर उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे पालमपुर के विवेकानंद अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया।
विज्ञापन


वहां पर शुक्रवार सुबह 7:00 बजे उसकी मृत्यु हो गई। इस बात को सुनकर पूरे गांव में माहौल गमगीन हो गया। अशोक कुमार अपने पीछे अपनी पत्नी, मां और एक बेटी तीन वर्ष की और दूसरी 11 महीने बेटी को छोड़ गया है। अब उनके घर को उनके परिवार के पालन पोषण की चिंता सताने लगी है। अशोक कुमार का परिवार बहुत ही गरीब है। गांव के लोगों ने प्रशासन और प्रदेश सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

उधर, ग्राम पंचायत प्रधान प्रवीण कुमार ने कहा कि मृतक का परिवार काफी गरीब है और सरकार को आर्थिक मदद प्रदान करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें