धर्मशाला। वर्ल्ड हार्ट डे के उपलक्ष्य में रविवार को धर्मशाला में पांच किलोमीटर वॉकाथॉन प्रतियोगिता आयोजित की गई। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया। पुलिस ग्राउंड से शुरू हुई यह पैदल यात्रा शहीद स्मारक, सर्किट हाउस, मैक्सिमम मॉल और कचहरी से होकर वापस पुलिस ग्राउंड में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में 14 से 66 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 51 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में राजपूत कल्याण बोर्ड के निदेशक केएस चंब्याल और उनकी धर्मपत्नी ऐश्वर्या प्रथम रहीं। आयोजन का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली और हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। ब्यूरो