फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लंबीकूद में कृष, रस्साकशी में आशीष की टीम विजेता

Wed, 04 Jun 2025 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
खैरा (कांगड़ा)। उपमंडल जयसिंहपुर के गुग्गा मंदिर परिसर लाहट में दो दिवसीय मेले का शुभारंभ कमेटी की ओर से प्रदीप राणा की अगुवाई में पूजा-अर्चना और झंडा रस्म के साथ हुआ। इस अवसर पर आयोजित लंबीकूद में कृष पहले, वंशुल दूसरे और साहिल तीसरे स्थान पर रहा। रस्साकशी के वरिष्ठ वर्ग में आशीष की टीम विजेता और रिहान की टीम उपविजेता रही, जबकि कनिष्ठ वर्ग में दीपांश की टीम विजेता और आयुष की टीम उपविजेता रही। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त कर्नल करतार रनौत ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। मेले के समापन पर बुधवार को बड़ा दंगल होगा और आयुष एवं युवा खेल मंत्री यादविंद्र गोमा पहलवानों को पुरस्कृत करेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक रवि धीमान, मंदिर कमेटी अध्यक्ष प्रदीप राणा, अशोक कटोच, सुरिंद्र और सुरेश सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें