फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: प्रदर्शनी में कृष्णा स्वयं सहायता समूह रहा प्रथम

Thu, 26 Mar 2026 07:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जसूर (कांगड़ा)। वन विभाग नूरपुर ने ईको पार्क में जाइका प्रोजेक्ट के अंतर्गत मेले का आयोजन किया। इसमें नूरपुर वन मंडल के तहत आने वाले विभिन्न स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया। समूहों ने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। मुख्य अतिथि मुख्य वन अरण्यपाल (सीसीएफ) बासु कौशल रहीं। उन्होंने उत्पादों की सराहना की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समूहों और विभागों को सम्मानित किया। स्वयं सहायता समूह श्रेणी में कृष्णा स्वयं सहायता समूह (जाइका प्रोजेक्ट, पंजाहरा) ने प्रथम, आदर्श स्वयं सहायता समूह ने द्वितीय और भोले शंकर स्वयं सहायता समूह कोटपलाहरी ने तृतीय स्थान हासिल किया। विभागीय प्रदर्शनी श्रेणी में आयुष विभाग को प्रथम, वन विभाग को द्वितीय और कृषि विभाग को तृतीय स्थान मिला। स्थानीय व्यंजनों में सिड्डू पकवान आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर वन मंडल अधिकारी नूरपुर संदीप कोहली सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें