निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार ज्वालामुखी जगदीश शर्मा ईवीएम मशीनों की कर्मचारियों को जानकारी द?
- फोटो : Kangra
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी उपमंडल अधिकारी नागरिक कार्यालय में आज एक बड़े हॉल में निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार ज्वालामुखी जगदीश शर्मा ने उपमंडल के कर्मचारियों को चुनाव की रिहर्सल करवाई और उनको ईवीएम मशीन की तमाम जानकारी उपलब्ध करवाई। इस मौके पर ईवीएम मशीनों को बॉक्स से बाहर निकाल कर दिखाया गया और इन्हें कैसे चलाना है कैसे ऑपरेट करना है इन सब बारीकियों से उन्हें अवगत कराया गया ताकि नगर परिषद और पंचायत चुनावों में उन्हें किसी प्रकार की समस्या न आए। यदि ईवीएम मशीन में कोई कमी हो या कोई चुनावों के दौरान समस्या पैदा हो जाए तो उस दौरान कर्मचारियों को क्या करना है उसके बारे में भी जानकारी दी गई। इस मौके पर नगर परिषद ज्वालामुखी की कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला और चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे।