फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कुठंडल में नौ जनवरी से सजेगा कीर्तन दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। गुरुद्वारा नानक जोत साहिब कुठंडल राजा का तालाब में श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के 359वें प्रकाश दिवस पर 9 से 11 जनवरी तक कीर्तन दरबार समागम, नगर कीर्तन और अमृत संचार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले गुरुद्वारा तपोस्थान गुरुद्वारा नानक जोत साहिब में 23 दिसंबर से प्रभात फेरी का कार्यक्रम शुरू किया गया। सुबह तीन बजे आरंभ होने वाली प्रभात फेरी नौ जनवरी तक जारी रहेगी। गुरुद्वारा के सेवादार कैप्टन बरियाम सिंह ने बताया कि नौ जनवरी सुबह नौ बजे श्री अखंड पाठ साहिब का शुभारंभ होगा। 10 जनवरी को पांच प्यारों की अगुवाई में गुरुद्वारा नानक जोत साहिब कुठंडल से सुबह नौ बजे नगर कीर्तन के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें गतका पार्टी अपने हैरतअंगेज करतबों से लोगों का मनोरंजन करेगी। 11 जनवरी सुबह नौ बजे श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डाला जाएगा। दस बजे अमृत संचार होगा। सुबह नौ बजे दोपहर दो बजे तक कीर्तन दरबार में प्रसिद्ध रागी जत्थे एवं संत महात्मा कीर्तन व सत्संग के माध्यम से संगत को निहाल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें