कंडी में विजेता खिलाड़ी मुख्यातिथि के साथस्त्रोत क्लब
- फोटो : Samvad
पालमपुर (कांगड़ा)। शिव युवा क्लब कंडी की ओर से आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खैरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता नवीन कुमार ने किया। रविवार देर शाम समापन समारोह में जिला परिषद सदस्य सुरेष्ठा नवी ठाकुर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता में खैरा, सुकैड़ी, फाटा, घमरोटा, सेंथल, बंदला, नगरी, शाहपुर सहित कुल 15 टीमों ने भाग लिया। शिव युवा क्लब कंडी के अध्यक्ष पंजाब सिंह, सचिव विजय कुमार, उपाध्यक्ष विपन कुमार सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। संवाद