रे (कांगड़ा)। उपमंडल फतेहपुर के अधीन मतियाल क्षेत्र में इनोवा गाड़ी से खैर के 16 मोच्छे बरामद किए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने यह लकड़ी बरामद की है। रविवार देर रात विभाग की टीम गश्त पर थी और मतियाल में जैसे ही गाड़ी पहुंची तो चालक विभाग के कर्मचारियों को देखकर घबरा गया। मौके पर गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें खैर की लकड़ी बरामद हुई, जिसकी कीमत एक लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। उधर, रेंज ऑफिसर सतपाल सिंह ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। गाड़ी को जब्त कर लिया है। अवैध रूप से पेड़ काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।