जमानाबाद के मिंजर मिले में सीनियर वर्ग के फुटबाल मैच के दौरान टीमों के खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
कांगड़ा। उपमंडल की पंचायत जमानाबाद में चल रहे सात दिवसीय मिंजर मेले के तीसरे दिन बुधवार को फुटबाल जूनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला केएफसी पुराना कांगड़ा और साई अकादमी कांगड़ा के बीच खेला गया। इसमें केएफसी पुराना कांगड़ा ने साई अकादमी को 4-0 से पराजित कर जीत हासिल की। मेले के तीसरे दिन कांगड़ा के व्यवसायी और समाजसेवी मुनीष भल्ला बतौर मुख्यातिथि और सुरिंद्र कुमार (सेवानिवृत्त रेलवे) विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मेला कमेटी प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि लगभग 40 वर्षों से इस मिंजर मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान दो मिंजर नाइटों का आयोजन भी होता है। उन्होंने बताया कि फुटबाल जूनियर वर्ग प्रतियोगिता में 8 टीमों ने भाग लिया। इसके साथ ही सीनियर वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता के मुकाबले भी हुए। सीनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला वीरवार को खेला जाएगा। इस अवसर पर हरजीत लबली, विपिन, प्रमोद सिंह, कोच स्वरूप, कोच राज कुमार, कोच अतुल, सूरज कमल भाटिया, ईश्वर दास, कपिल, संजीव, दिनेश, दीप, रवि कुमार, सुरिंद्र कुमार, अमरजीत सिंह, संदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।