फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: 50 मीटर दौड़ में केशव और तमन्ना प्रथम

विज्ञापन
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नलेटी में खेल ​दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों का
विज्ञापन
धर्मशाला। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नलेटी में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानाचार्य सतनाम सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए रिले दौड़, नींबू दौड़, रस्सी कूद दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बालवाटिका के विद्यार्थियों के लिए 50 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें छात्रा वर्ग में आदृति कौशल तथा छात्र वर्ग में विदेश सूद प्रथम रहे। वहीं कक्षा एक के विद्यार्थियों की 50 मीटर दौड़ में केशव और तमन्ना ने प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा दो में नींबू दौड़ प्रतियोगिता में युवान वैद्य और सायेशा ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच हुई रस्सी खींच प्रतियोगिता में महिला शिक्षक दल विद्यार्थियों से पराजित हुआ जबकि पुरुष शिक्षक दल विजयी रहा। इसी प्रकार पुरुष शिक्षकों और विद्यार्थियों के मध्य वॉलीबाल प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यातिथि ने विजेता प्रतिभागियों का मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें