धर्मशाला। पुलिस थाना मैक्लोडगंज के तहत पुलिस ने त्रियुंड के लिए निकले केरल के एक युवक के रास्ते भटकने के बाद उसे रेस्क्यू किया है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस थाना मैक्लोडगंज के तहत एक होटल में रह रहा केरल का युवक त्रियुंड की तरफ घूमने गया था, लेकिन जब वह वापस आ रहा था तो रास्ता भटक गया। इस दौरान उसने अपने होटल में अपने गुम होने संबंधी सूचना दी।
इसके बाद होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया और पुलिस टीम ने लापता हुआ युवक केरल निवासी अनु कुमार को रेस्क्यू कर लिया। इस दौरान उसने बताया कि जब वह वापस आ रहा था तो रास्ता भटक गया, जिसके बाद उसने होटल में अपने गुम होने की सूचना दी थी। वहीं, जब वह वापस आ रहा था तो उसे रास्ते में कुछ स्थानीय लोग मिल गए, जिनके साथ वह भी मैक्लोडगंज की ओर वापस आ रहा था, जिसे पुलिस ने रास्ते से रेस्क्यू कर लिया।