फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: केसीसी बैंक ने साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
जालग (कांगड़ा)। केसीसी बैंक की जालग शाखा ने नाबार्ड के प्रायोजन से लंघा गांव में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता शिविर डी-फ्लैप का आयोजन किया। इसमें लोगों को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी और डिजिटल लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान और एटीएम कार्ड के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक मुनीश धीमान सहित अनिल कुमार, कुलदीप सिंह, अशनी पटियाल, राजेश कुमार और अजय रकवाल समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें