फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पुराना कांगड़ा में केसीसी बैंक का एटीएम शुरू

Sat, 17 Jan 2026 05:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पुराना कांगडा में एटीएम बूथ का शुभारंभ करते अजय वर्मा। -स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
कांगड़ा। एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने शुक्रवार को पुराना कांगड़ा में केसीसी बैंक के एटीएम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एटीएम सुविधा से स्थानीय पांच हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने घोषणा की कि पुराना कांगड़ा में 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित वन विभाग के विश्राम गृह का भी जल्द उद्घाटन किया जाएगा। केसीसी बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर जफर इकबाल ने कहा कि एटीएम के माध्यम से ग्राहकों को 24 घंटे लेनदेन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने सरकारी व गैर-सरकारी कर्मचारियों से बैंक में सैलरी अकाउंट खुलवाने और अधिक से अधिक लेनदेन करने की अपील की। इस मौके पर बैंक के जोनल मैनेजर जेआर शर्मा, डीएम एचआरटीसी पंकज चड्डा, बैंक मैनेजर रेणुका, पूर्व नप अध्यक्ष सुमन वर्मा, सुषमा वर्मा, पार्षद अनिल, सीनियर सिटीजन फोरम के अशोक तिवारी, मुल्ख राज, हरिमोहन महाजन, शिव शर्मा, रमेश सहित विभिन्न महिला मंडल के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें