फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काथला मंदिर का करेंगे विकास : काजल

विज्ञापन
काथला मंदिर के 22वें भंडारे में शिरकत करते विधायक पवन काजल।
विज्ञापन
कांगडा। विधायक पवन काजल ने कहा कि समीरपुर की पहाड़ियों में बसे काथला माता के मंदिर को धार्मिक पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जाएगा। सत्ता में भाजपा सरकार आते ही काथला माता मंदिर के वार्षिक मेले को और विस्तार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मां काथला की अपनी महता है। मंदिर के आसपास के क्षेत्र को भी विकसित किया जाएगा। विधायक काजल ने कहा कि मंदिर के विकास के लिए उन्होंने पांच लाख रुपये की राशि दी है। इस दौरान युवाओं ने जलेबी और अन्य मिष्ठानों के स्टाॅल लगाए थे। विधायक ने भी युवाओं के साथ श्रद्धालुओं को मिष्ठान परोसे। इस मौके पर नवीन कुमार, सुमन कुमार, सुरेंद्र पंडित, अरविंद, सोनू, बिट्टू, डिंपल, सुनील धीमान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें