फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठगढ़ महाशिवरात्रि महोत्सव को दिलाएंगे राज्य स्तरीय का दर्जा : गोमा

Sun, 10 Mar 2024 02:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौरा (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के तहत शनिवार को काठगढ़ में ऐतिहासिक शिव मंदिर का तीन दिवसीय जिला स्तरीय महाशिवरात्रि महोत्सव भव्य शोभायात्रा और मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान आयुष, कानून, युवा सेवाएं एवम खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि स्थानीय विधायक मलेंद्र राजन कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल रहे। गोमा ने कहा कि यहां के जिला स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव को राज्य स्तरीय महोत्सव का दर्जा प्रदान करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने मंदिर कमेटी को पार्क के उन्नयन के लिए 10 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन


साथ ही मंदिर कमेटी को भी अपनी और से 21 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की। उधर, विधायक मलेंद्र राजन ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने मंदिर कमेटी की ओर से मंदिर में विकास कार्यों के लिए रखी गई मांगों का समर्थन किया। इस दौरान प्राचीन शिव मंदिर सुधार सभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश कटोच पुलिस अधीक्षक अशोक रतन, एसडीएम एवं मेला कमेटी के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र ठाकुर, डीएसपी विशाल वर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण पठानिया और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें