फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विष्णु सहस्रनाम जाप से गूंजा काठगढ़ मंदिर

विज्ञापन
प्राचीन एवं ऐतिहासिक शिव मंदिर सुधार सभा काठगढ़ (इंदौरा) में चल रहे रुद्राभिषेक कार्यक्रम के दौ
विज्ञापन
इंदौरा/ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। प्राचीन और ऐतिहासिक शिव मंदिर सुधार सभा काठगढ़ में तीन अगस्त से रुद्राभिषेक के दौरान धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। आचार्य निगम शर्मा, अमित शर्मा और आचार्य गणेश शर्मा ने दुर्गा सप्तशती पाठ, गायत्री जाप, महामृत्युंजय जाप और विष्णु सहस्रनाम जाप करवाया। इसके साथ ही महामृत्युंजय हवन और मंडल में स्थापित देवी-देवताओं का हवन करवाया। सभा के प्रधान ओम प्रकाश कटोच और प्रेस सचिव सुरिंद्र शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह से श्रद्धालुओं ने गर्मी और बारिश की परवाह न करते हुए कतारों में लगकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। नौ जुलाई को रुद्राभिषेक का पूर्णाहुति के साथ समापन होगा। इसी कड़ी में 10 से 15 अगस्त तक पूर्वाह्न 11 से दोपहर दो बजे तक महाशिव पुराण कथा चलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें