बल्ले दा पीर गलुआ छिंज दंगल में इनाम सहित बड़ी माली के पहलवान प्रबंधक कमेटी के साथ। जागरूक पाठक
बरियाल (कांगड़ा)। गलुआ गांव में बुधवार को बल्ले दा पीर ऐतिहासिक छिंज मेले का आयोजन किया गया। मेले के दूसरे दिन वीरवार को सुबह पीर बाबा के मंदिर में भजन-कीर्तन के बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पीर बाबा मंदिर में शीश नवाया और प्रसाद ग्रहण किया। मेले के दंगल में बड़ी माली का मुकाबला मटौर (कांगड़ा) के कर्ण पहलवान और मुकेरियां (पंजाब) के परमाण पहलवान के बीच हुआ। कर्ण ने परमाण को पछाड़कर बड़ी माली अपने नाम की। विजेता को 41 हजार रुपये के साथ पीतल की गागर और उपविजेता को 31 हजार रुपये व पीतल की गागर दी गई। इस मौके पर दंगल प्रबंधक कमेटी से प्रधान हंस राज, सुखपाल सिंह गोगी, राज शहरिया सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। संवाद