कांगड़ा। पांवटा साहिब में 15 से 17 अगस्त तक आयोजित होने जा रही 46वीं लड़कों व लड़कियों की बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए जिला कांगड़ा की टीम का चयन 10 अगस्त को किया जाएगा। यह चयन नगर परिषद मैदान कांगड़ा में प्रातः 10 बजे होगा। चयन प्रक्रिया जेसी कटोच, संदीप चौधरी, पुनीत कुमार, हरीश हैप्पी, राजीव कालरा, राकेश खचन व मोनिका की देखरेख में संपन्न होगी। प्रतियोगिता में केवल वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनका जन्म 1 जनवरी 2007 या उसके बाद हुआ हो। प्रतिभागियों को जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। यह जानकारी जिला बास्केटबाल संघ के कोषाध्यक्ष पवन कुमार व सचिव संदीप मित्तल ने दी। संवाद