कांगड़ा की आराध्य नड्डा ने जीता कांस्य पदक
धर्मशाला। बिलासपुर के लुहणू मैदान में 13 और 14 जून को आयोजित हिमाचल प्रदेश स्टेट एथलेटिक चैंपियनशिप में प्रदेश भर के 450 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सितंबर में होने वाली नॉर्थ जोन एथलेटिक चैंपियनशिप के खिलाड़ियों को चयन भी किया गया। प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा की उभरती खिलाड़ी आराध्य नड्डा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 वर्ग में कांस्य पदक जीतकर जिला और प्रदेश का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों ने उनकी इस सफलता पर बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। ब्यूरो