फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली ही बारिश से कांगड़ा घाटी रेलमार्ग आठ जगह क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। हिमाचल में मानसून की पहली ही बारिश ने तबाही मचा दी है, जिसके चलते कांगड़ा घाटी रेलमार्ग पर ल्हासे गिरने से रेलगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। रविवार रात से भारी बारिश होने के कारण पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलमार्ग पर ज्वालामुखी रोड, कांगड़ा रेलवे स्टेशन के बीच ल्हासे गिरने से रेल ट्रैक आठ स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। सोमवार से रेलगाड़ियों की आवाजाही पठानकोट से ज्वालामुखी रोड तक ही रही। रेलवे इंजीनियरों की मानें तो रेल ट्रैक को बहाल करने में दो या तीन दिन लग सकते हैं। पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलमार्ग पर सवा साल के बाद पहली जुलाई से चार रेलगाड़ियां चलनी शुरू हुई थीं, लेकिन पहली बरसात में ही रेलमार्ग क्षतिग्रस्त होने से ज्वालामुखी रोड से आगे फिर से रेलगाड़ियां बंद हो गई हैं। मंडल रेलवे फिरोजपुर के इंजीनियर विनोद कुमार का कहना है कि भारी बारिश के कारण ज्वालामुखी रोड रेलवे स्टेशन से आगे कोपर लाहड़ रेलवे स्टेशन के बीच व कांगड़ा रेलवे स्टेशन के पास करीब आठ अलग-अलग स्थानों पर ल्हासे गिरने व पानी के बहाव से रेल ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया है। बारिश थमने के बाद ही ट्रैक की मरम्मत हो पाएगी व इसे बहाल करने के लिए दो से तीन दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें