धर्मशाला। जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ की ओर से धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय ओपन कैश प्राइज बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ रवि अरोड़ा ने किया और खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में अजय राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा से लगभग 200 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन के मुकाबले में अंडर-15 लड़कों के एकल मुकाबले में किंशुक ने शिवांश को हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। वहीं, अर्णव पटियाल ने किनसुख सलोत्रा, एलविश ने आध्या चौधरी, तन्मय ने नक्श भारद्वाज और आरुष ने पीयूष को हराया। रियाज ने रेयांश और अरुण ने विनायक को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। अंडर-11 लड़कों के एकल मुकाबले में त्रासित ने आहान, शिवम ने विश्वम पठानिया, देवांश कौंडल ने कार्तिक, अभिमन्यु ने देवांश ठाकुर को हराया। विजेताओं को समापन समारोह में मेडल और नकद इनामी राशि भेंटकर सम्मानित किया जाएगा।