फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: 200 ग्राम चरस समेत दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने गाड़ी भी कब्जे में ली

Thu, 12 Feb 2026 11:09 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

जिला कांगड़ा में पुलिस ने दो लोगों को 200 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। आरोपियों की गाड़ी भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस जिला नूरपुर टीम ने बुधवार रात को गश्त एवं नाकाबंदी के दौरान भलूण पुल पर एक गाड़ी में सवार दो युवकों के कब्जे से 200 ग्राम चरस बरामद की। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने भलूण पुल के समीप गाड़ी में सवार दिनेश शर्मा उर्फ विक्की निवासी गांव बाड़ी, डाकघर एवं तहसील भरमौर और अनिल कुमार निवासी वडग्राम, तहसील भरमौर, दोनों जिला चंबा को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने स्कार्पियो गाड़ी को भी अपने कब्जे में लिया है। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें