धर्मशाला। सितंबर में प्रस्तावित अब्दुल्लापुर कबड्डी लीग-2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। उम्मीद फाउंडेशन की बैठक में एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि वाली प्रतियोगिता के आयोजन की रूपरेखा तय की गई। विजेता टीम को 60 हजार और उपविजेता को 40 हजार रुपये दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में हिमाचल के साथ अन्य राज्यों की टीमें भी भाग लेंगी और सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर फाउंडेशन की बैठक श्री कृष्ण कीर्तन सभा भवन अब्दुल्लापुर में आयोजित हुई। ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर के प्रधान संजय कांचा ने बताया कि बैठक में खिलाड़ियों के पंजीकरण, मैदान की तैयारियों, प्रचार-प्रसार, सुरक्षा, भोजन, आवास तथा विभिन्न समितियों के गठन सहित अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बैठक में सूरज डोगरा, सुरेश कुमार, विनोद कुमार, मुनीत कुमार, संदीप और संजीव आदि उपस्थित रहे।