फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: अंतरराज्यीय चिट्टा नेटवर्क ध्वस्त, तस्कर के घर से चिट्टा व अवैध नकदी की बड़ी खेप बरामद

Sat, 06 Dec 2025 01:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, इंदौरा (कांगड़ा)।

सार

पुलिस थाना इंदाैरा की टीम ने शुक्रवार देर रात गांव गगवाल में एनडीपीएस वारंट के तहत एक घर पर छापेमारी की। 
विज्ञापन
अंतरराज्यीय चिट्टा नेटवर्क ध्वस्त - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पुलिस थाना इंदाैरा की टीम ने शुक्रवार देर रात गांव गगवाल में एनडीपीएस वारंट के तहत एक घर पर छापामारी की। यह कार्रवाई उस समय अंजाम दी गई, जब पुलिस को अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय एक नशा तस्कर के वहां छिपे होने की पुख्ता सूचना मिली थी। छापा राकेश कुमार उर्फ मुन्ना पुत्र दलजीत कुमार, निवासी गांव डीडा सैंसियां, तहसील दीनानगर, जिला गुरदासपुर (पंजाब) के वर्तमान निवास गांव गगवाल इंदाैरा, जिला कांगड़ा पर डाला गया। छापामारी के दौरान पुलिस ने  घर से 62.66 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) 50,000 नकद (ड्रग मनी) बरामद किए। पुलिस ने मौके से बरामद नशीला पदार्थ और नकदी को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी इंदाैरा आशीष पठानिया ने मामले की पुष्टि की है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें