फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण, जांची व्यवस्था

Tue, 12 Nov 2024 12:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंज और नगरोटा सूरियां का औचक निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. राजेश गुलेरी ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांगड़ा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंज और नगरोटा सूरियां का औचक निरीक्षण किया। वहां पर तैनात चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को स्वास्थ्य संस्थानों में समय पर आने व सफाई व्यवस्था, ड्रेस कोड और जैव-चिकित्सा अपशिष्ट पर विशेष ध्यान देने को कहा। सीएमओ ने सरकार की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर चलाई गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं जैसे जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, सुरक्षित मातृत्व अभियान, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, निशुल्क निदान योजना आदि सभी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की, ताकी लोगों को इसका लाभ मिल सके। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक धर्मशाला करविंदर सिंह पठानिया भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें