फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अवैध खनन पर कांगड़ा प्रशासन ने कसा शिकंजा, सवा लाख रुपये के काटे चालान

Wed, 31 Jul 2024 05:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। अवैध खनन को लेकर कांगड़ा प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को प्रशासन ने अवैध खनन के विरुद्ध मुहिम चलाते हुए 1,25,000 हजार रुपये के चालान काटे हैं। प्रशासन ने दोटूक कह दिया है कि अवैध खनन करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल ने अवैध खनन करने वालों के खिलाफ मंगलवार को उपमंडल के अलग-अलग सात ठिकानों पर दबिश देकर सात चालान काटे।
विज्ञापन

उन्होंने जमानाबाद की मनूनी खड्ड पर दो ट्रैक्टर, नंदरूल की बनेर खड्ड पर एक ट्रैक्टर और तियारा समीप बोर बल्ला में चार ट्रकों के अवैध खनन करने पर चालान किए। उन्होंने तीन ट्रैक्टरों के 25 हजार रुपये के और चार ट्रकों के एक लाख रुपये के चालान किए। एसडीएम जसवाल ने वाहन चालकों और उनके मालिकों को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में अगर वे दोबारा अवैध खनन करते पकड़े गए तो उन्हें इससे भी कड़ी कार्रवाई भुगतनी पड़ेगी। उन्होंने सभी ट्रैक्टर और ट्रक मालिकों को निर्देश दिए हैं कि वाहनों का प्रयोग करते समय फॉर्म एक्स और फार्म डब्ल्यू अपने साथ रखें। माइनिंग के समय वाहनों के पास फॉर्म-एम होना चाहिए। बरसात के चलते सरकार द्वारा खनन करने पर रोक लगाई गई है, ऐसे में कोई भी ट्रैक्टर या ट्रक चालक अपने वाहन का उपयोग खनन के लिए न करें। यदि कोई भी ऐसा करते हुए पकड़ा जाता है तो उसके विरुद्ध कानून के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें