फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra Accident : गेहूं से लदा ट्रक पुल से खड्ड में गिरा, दो लोगों की मौत; चालक फरार

Tue, 28 Jul 2026 11:26 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा।

सार

कांगड़ा जिले में पंजाब से पालमपुर जा रहा गेहूं से लदा ट्रक देर रात 53 मील पुल की रेलिंग तोड़कर खड्ड में गिर गया। हादसे में ट्रक में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक फरार बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांगड़ा जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में गेहूं से लदा ट्रक 53 मील पुल से नीचे खड्ड में जा गिरा। हादसे में ट्रक में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक दुर्घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ट्रक पंजाब से गेहूं लेकर पालमपुर की ओर जा रहा था। देर रात 53 मील पुल के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गहरी खड्ड में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

ट्रक के खड्ड में गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे में ट्रक में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। साथ ही फरार चालक की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें