लखदाता पीर दंगल गोलवांमें आयोजित हुए दंगल में बड़ी झंडी के पहलवान कमेटी के साथ। स्रोत: आयोजक
राजा का तालाब (कांगड़ा)। लखदाता पीर गोलवां का दंगल और मेला रविवार को संपन्न हुआ। इसमें 2.11 लाख रुपये की पहली बड़ी माली उत्तर प्रदेश के पहलवान कलवा गुज्जर ने ईरान के होदी को हराकर जीती। दूसरी माली में शानबीर कोहाली ने अभिनायक को हराकर 1.11 लाख रुपये इनाम जीता। 1.01 लाख रुपये की तीसरी माली में सोनू लंबानाला ने लक्की हरियाणा को मात दी। इससे पहले छिंज का आकर्षण विशेष रूप से निकाली शोभायात्रा रही। इसमें गोलवां क्षेत्र के लोगों ने नाच-गाकर फूलों की बारिश करते हुए विशाल रथ पर रखी मूर्तियों के साथ शोभायात्रा निकाली। इस दौरान दंगल में नरेंद्र राणा, राजिंदर शर्मा और नरदेव पठानिया ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस दौरान तिलक शर्मा, अनिल पप्पू, देवराज, शाम लाल और विवेक बग्गू आदि मौजूद रहे।