कांगड़ा बज्रेश्वरी मातता मंदिर में माथा टेकने के बाद विधायक काजल के साथ नव निर्वाचित प्रधान, उप
कांगड़ा। विधायक पवन काजल ने पंचायती राज चुनावों में भाजपा समर्थित नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों, उपप्रधानों, वार्ड पंचों, पंचायत समिति सदस्यों और जिला पार्षदों के साथ कांगड़ा शहर में रोड शो निकाला। उन्होंने बैंड-बाजों के साथ मां बज्रेश्वरी मंदिर में माथा टेका। उन्होंने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनावों में प्रदेश सरकार की झूठी गारंटियों को आधार बनाकर जन-जन तक पहुंचेगी। उन्होंने दावा किया कि जिला परिषद और पंचायत समिति पर भाजपा समर्थित अध्यक्ष काबिज होंगे। उन्होंने कहा कि समेला सुरंग से कांगड़ा बाईपास तक खस्ताहाल सड़क की मरम्मत के लिए एनएचएआई ने लोक निर्माण विभाग को 11 करोड़ रुपये जारी किए हैं। विभाग की ओर से 10.68 करोड़ का टेंडर होने के बावजूद, प्रदेश सरकार के हस्तक्षेप के कारण सड़क का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। इस अवसर पर मंडल भाजपा अध्यक्ष रणजीत सिंह, अशोक, नवनिर्वाचित जिला पार्षद विजय चौधरी, सुनीता, नगर पार्षद शुभम भारद्वाज, सत प्रकाश सोनी, रमेश महेशी, रविशंकर आदि मौजूद रहे।