फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कैकेयी ने दशरथ से मांगा राम के लिए 14 वर्ष का वनवास

Mon, 29 Sep 2025 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नादौन में दिन के समय मंचित हो रही रामलीला में राम वनवास और भरत मिलाप के दृश्य दिखाए गए। राजा दशरथ ने सोचा कि मैं अपने पुत्र राम को राजा बनाकर जंगल में भ्रमण करने के लिए चला जाऊंगा। जैसे ही इस बात का कैकेयी को पता चला तो उसने मथुरा के बहकावे में आकर राम को वन में भेजने का निर्णय किया। इसके बाद कैकेयी ने दशरथ से राम के लिए 14 वर्ष का वनवास और भरत के लिए राजपाठ की मांग की। कैकेयी ने कहा कि महाराज या तो आप अपने वचन से मुकर जाओ या फिर राम को वनवास भेजकर मेरे पुत्र भरत को राज दो। इसके बाद प्रभु राम, लक्ष्मण व सीता वन को चले गए। इसका पता चब भरत को चला तो वह भी भाई को मनाने के लिए वन की ओर प्रस्थान कर गए और राम से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें