रक्कड़ (कांगड़ा)। नरसिंह दंगल कमेटी रक्कड़ की ओर से पहली अक्तूबर को कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की टीमें भाग लेंगी। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट में टीमों का प्रवेश निशुल्क रहेगा। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 21 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इच्छुक टीमें 29 सितंबर से पहले पंजीकरण करवा सकती हैं। इसके साथ ही नरसिंह भगवान मंदिर कमेटी की ओर से दो और तीन अक्तूबर को वार्षिक मेले का आयोजन होगा। मेले का मुख्य आकर्षण पारंपरिक कुश्ती दंगल रहेगा जिसमें नामी पहलवान दांव-पेच दिखाएंगे। कमेटी ने क्षेत्रवासियों से पहुंचकर खिलाड़ियों व पहलवानों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है। संवाद