फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jwalamukhi News: नोटिस देने पहुंचे व्यक्ति ने देखा घर में फंदे से लटका युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 05 Jul 2026 10:28 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)।

सार

कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी में 29 वर्षीय युवक का शव उसके घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना का पता तब चला जब वाहन चालान का अदालत का नोटिस देने पहुंचे व्यक्ति को घर के भीतर से दुर्गंध आई। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव बरामद किया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर परिषद ज्वालामुखी के वार्ड-4 स्थित गुलाटी गली में शनिवार को एक 29 वर्षीय युवक का शव उसके घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला। घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, वाहन चालान से संबंधित अदालत का नोटिस देने के लिए एक व्यक्ति युवक के घर पहुंचा था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसी दौरान घर के भीतर से तेज दुर्गंध आने पर उसने पड़ोसियों को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया। अंदर जाकर देखा तो युवक का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान शुभम (29) के रूप में हुई है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शुभम घर में अकेला रहता था। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि उसकी बहन अपने ससुराल में रहती है। पुलिस का अनुमान है कि युवक की मौत दो से तीन दिन पहले हुई हो सकती है। हालांकि मौत का सही समय और कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

एसपी देहरा संदीप धवल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें