धर्मशाला। सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग बुधवार को जिला कांगड़ा दौरे पर धर्मशाला पहुंचेंगे। वे सुबह सवा आठ बजे कांगड़ा एयरपोर्ट पहुचेंगे, जहां से धर्मशाला के लिए प्रस्थान करेंगे। 21 मई को सिक्किम के सीएम धर्मशाला में ही रहेंगे तथा 22 को उनका वापिस लौटने का कार्यक्रम निर्धारित है। सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग के साथ सिक्किम विधानसभा के अध्यक्ष मिंगमा नोरबू शेरपा, बिल्डिंग एंड हाउसिंग डिपार्टमेंट के मंत्री भिन हंग सुब्बा, विधायक संजीत खरेल, सुदेश कुमार सुब्बा, आईपीएस अश्वनी कुमार सहित अन्य लोग धर्मशाला आएंगे।