धेवा के दंगल में विजेता और उपविजेता पहलवान। स्रोत : जागरूक पाठक
शाहपुर (कांगड़ा)। बलिदानी तिलक राज के गांव धेवा में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में क्षेत्र के नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया। मुख्य मुकाबले में राजू जोल और जॉनी अटारी आमने-सामने हुए। इनमें राजू जोल विजेता रहे। दूसरी बड़ी माली में रोहित दिल्ली और साहिल जम्मू के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद अंकों के आधार पर रोहित दिल्ली को विजेता घोषित किया गया। दंगल के सफल आयोजन में समिति प्रधान संदीप के नेतृत्व में समिति सदस्यों सुनील, विनोद, संजीव, संदीप, अक्षय, लक्की, बलवान, पवन, ओंकार, सुरजीत, मोनू सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सुनील और संजीव ने रेफरी की भूमिका निभाई और मुकाबलों का निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित किया। आयोजन के सफल समापन पर समिति ने सभी पहलवानों, दर्शकों और सहयोगियों का आभार जताया। संवाद
धेवा के दंगल में विजेता और उपविजेता पहलवान। स्रोत : जागरूक पाठक