धर्मशाला। पुलिस थाना धर्मशाला के तहत गमरू में एक प्रवासी व्यक्ति से भारी मात्रा में दवाइयां और सीरिंज बरामद की गईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि उत्तराखंड के रहने वाले एक प्रवासी से यह नशे का सामान बरामद हुआ है। प्रवासी बता रहा है कि वह इलाज करता है और एक स्थानीय मेडिकल स्टोर से ये दवाइयां खरीदी हैं। लोगों ने आशंका जताई है कि इनका उपयोग अवैध गतिविधियों में किया जा सकता था। वहीं, थाना प्रभारी धर्मशाला ने बताया कि उनके पास अभी तक इस प्रकार का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।