ज्वाली: टमक पर थाप लगाकर जिला स्तरीय बैसाखी मेला जवाली का आगाज करते मेला कमेटी सदस्य द्ध आयोजक
जवाली (कांगड़ा)। मिनी हरिद्वार की देहर खड्ड किनारे 14 और 15 अप्रैल को आयोजित होने वाले दो दिवसीय जिलास्तरीय वैसाखी मेले की शुरुआत टमक की थाप से हुई। वैसाखी मेला कमेटी जवाली के अध्यक्ष राजिंद्र राजू ने शुभारंभ किया। व्यापार मंडल जवाली के अध्यक्ष सौरभ मल्होत्रा, उपाध्यक्ष राज कुमार बबलू व मदन कुमार भी मौजूद रहे। राजिंद्र राजू ने कहा कि प्रशासन ने सभी विभागों की ड्यूटियां लगा दी हैं। 14 अप्रैल को महास्नान होगा। 15 अप्रैल को विशाल दंगल होगा। दंगल में हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, सोनीपत सहित अन्य राज्यों के पहलवान हिस्सा लेंगे। इस मौके पर एवी पठानिया, विजय, पंकज डोगरा, मनु शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद