राजा का तालाब (कांगड़ा)। अयोध्या धाम में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की भजन मंडली प्रतियोगिता में नूरपुर अंचल की जसूर-मठोली की टीम विजेता बनी है। टीम ने उत्कृष्ट भजन प्रस्तुति देकर निर्णायकों और श्रोताओं का दिल जीत लिया। टीम ने यह उपलब्धि यात्रा संस्कार शिक्षा के अध्यक्ष सरूप गुलियाल और नूरपुर अंचल अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में हासिल की। ऐतिहासिक जीत के बाद जब विजेता टीम अपने क्षेत्र लौटी तो राजा का तालाब में उनका भव्य स्वागत किया गया। संवाद