नूरपुर (कांगड़ा)। भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर के पंचायती राज प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला संयोजक सिकंदर राणा की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पार्टी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पंचायती राज प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी और मंडल स्तर पर संयोजक और सह संयोजकों की भी नियुक्ति की गई। इसमें नूरपुर से जगदीश सिंह (जग्गू) को संयोजक, रोहित पठानिया (लाड्डी) और बलराम सिंह सहसंयोजक, फतेहपुर विस क्षेत्र से संजय धीमान को संयोजक और प्रेमलाल शर्मा और निक्का राम को सहसंयोजक, इंदौरा से अजय सिंह गुलेरिया संयोजक और रणजीत सिंह सह संयोजक, जवाली विधानसभा से जीएस बेदी संयोजक और अभय सिंह सह संयोजक नियुक्त किया गया है।
जिला कार्यकारिणी में नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से शांता कुमार और शिवदेव सिंह (गुछु), इंदौरा से परमजीत सिंह और सुखविंद्र सिंह, फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से बृजभूषण शर्मा और हरिंदर पाल सिंह को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। जिला संयोजक सिकंदर राणा ने बताया कि बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों के तहत कार्यप्रणाली पर मंथन किया गया।