अस्पताल में उपचाराधीन सिहोरपाई की बुजुर्ग घायल महिला
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। उपमंडल ज्वालामुखी की साथ लगती पंचायत सिहोरपाई में एक 72 वर्षीय महिला पर एक गीदड़ ने हमला कर घायल कर दिया। उनको शरीर में कई जगह पर काट खाया और उन्हें लहूलुहान कर दिया।
घायल की पहचान चंचला देवी निवासी सिहोरपाई के रूप में हुई है। सिहोरपाई पंचायत की प्रधान बबली देवी और उप प्रधान सोनी कुमार ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।